कई ब्लॉगर साथियों का कहना है कि जिनके पास गूगल एडसेंस (Google Adsense) है, किन्तु विज्ञापन नहीं, उनके लिए भी कुछ 'जुगाड़' होना चाहिए। आज आपको बताता हूँ कि ऐसा कैसे किया जा सकता है। वैसे जिनके पास गूगल एडसेंस (Google Adsense) नहीं है वह भी इसे आजमा सकते हैं। मैं बात कर रहा हूँ CareerJet की। जिसे विशेष तौर पर नौकरी की तलाश करने वालों के लिये बनाया गया है। गूगल और याहू जैसे सर्च इंजिन दुनिया जहां की खोज खबर लाते हैं लेकिन CareerJet रोजगार/ नौकरियों पर ध्यान देता है। इसके बैनर विज्ञापन, टेक्स्ट विज्ञापन, सर्च बॉक्स आदि आजीविका संबंधी खोज पर केंद्रित हैं।

पहले बात गैर-एडसेंस धारकों की। इसके विज्ञापन प्राप्त करने के लिए आप यहाँ क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। संबंधित जानकारी दिये जाने, ईमेल में प्राप्त लिंक को क्लिक कर स्वयं को सत्यापित किये जाने के 72 घंटों के भीतर अनुमोदन की ईमेल प्राप्त हो जाती है। अनुमोदित होते ही JobBox, SearchBox, RSS, API, Text links, Banners Logos के HTML कोड लेकर अपने ब्लॉग/ वेबसाईट पर लगाये जा सकते हैं। आप कितने ही ब्लॉग/ साईट पर यह कोड लगा सकते हैं किन्तु प्रत्येक के लिए पंजीयन अपने खाते के भीतर करवाना होगा। विज्ञापनों के कुछ उदाहरण इसी ब्लॉग पर देखे जा सकते हैं। कुछ अधिक जानकारी के लिए FAQs पृष्ठ देखा जा सकता है।
कैसा लगा यह जुगाड़? बताइयेगा।




बढिया जानकारी दी .. धन्यवाद !!
बहुत बढिया जुगाड है....
apki ye jankaari bhari post bahut achchhi lagi . shukriya
धन्यवाद इस सुंदर जानकारी के लिये
गुड आईडिया सर जी
आपका बहुत बहुत धन्यवाद इस उपयोगी जानकारी के लिए .
सर जी इसके थ्रू मैंने भी अपना लागइन बना लिया और दो एड ब्लाग पर लगा लिए हैं अब पता नहीं आगे क्या करना है मेरा मार्गदर्शन करना जरा मेरे ब्लाग पर जाकर देख लें कि यही एड मिलेंगी हमें अपने ब्लाग के लिए
एकदम नई जानकारी मिली. धन्यवाद. अब तो आपके ब्लॉग पर बार बार आना पड़ेगा.